{"_id":"6accb9abb7f2b7e99f07404c","slug":"video-mandi-college-wins-inter-college-shooting-championship-2026-27-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी कॉलेज ने जीती अंतर-महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप, तीन स्पर्धाओं में हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी कॉलेज ने जीती अंतर-महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप, तीन स्पर्धाओं में हासिल किया पहला स्थान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:12 PM IST
Link Copied
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के निशानेबाजों ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में 8 से 10 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में मंडी कॉलेज की टीमों ने तीन स्पर्धाओं में पहला और एक में दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि के बाद महाविद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना का परिचय देकर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी राज्य और महाविद्यालय को गौरवान्वित करेंगे।
पुरुष वर्ग के टीम मैनेजर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि मंडी कॉलेज की 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम और 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने विजेता ट्रॉफियां हासिल कीं। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टीमों के इस प्रदर्शन ने मंडी कॉलेज को प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
टीम स्पर्धाओं के साथ मंडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत मुकाबलों में भी पदक हासिल किए।
स्वर्ण पदक: सार्थक लखनपाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में और ऋतिका ने 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
रजत पदक: कविता ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में और शिवम ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कांस्य पदक: कशिश शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
इस तरह व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक अपने नाम किए।
प्रशिक्षकों और सहयोगियों के योगदान को सराहा
डॉ. चमन ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।
उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, महिला टीम मैनेजर एवं सहायक प्रोफेसर ज्योति ठाकुर और अन्य सहयोगियों के योगदान की भी सराहना की। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में अजय लखनपाल शूटिंग अकादमी की भूमिका के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव परमार, डॉ. होशियार सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्रतिनिधि और निशानेबाज खिलाड़ी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।