{"_id":"699056aa51320596db071031","slug":"video-vocational-students-of-byad-school-were-given-on-job-training-at-nit-hamirpur-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्याड़ स्कूल के वोकेशनल विद्यार्थियों को एनआईटी हमीरपुर में दिया ऑन जॉब ट्रेनिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याड़ स्कूल के वोकेशनल विद्यार्थियों को एनआईटी हमीरपुर में दिया ऑन जॉब ट्रेनिंग का प्रशिक्षण
बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के वोकेशनल विद्यार्थियों को तीन दिवसीय एनआईटी हमीरपुर में ओजेटी (ऑन जॉब ट्रेनिंग) का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। छात्रों को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इसके बा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ग्रीन एनर्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बने मिनी ऑडिटोरियम का भी विद्यार्थियों ने अवलोकन किया । इस दौरान विशेषज्ञ के रूप में शिक्षक दिनेश कुमार, अजय कुमार, रीना देवी व सुनीता शर्मा उपस्थिति रही। यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों में और उनके कार्यकलाप सीखने में सहायता मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।