{"_id":"6991503936a6a8afe90f47ac","slug":"video-ramanagara-ma-nagashavara-natha-sahata-paramakha-mathara-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में नागेश्वर नाथ सहित प्रमुख मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में नागेश्वर नाथ सहित प्रमुख मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या शिवभक्ति में सराबोर नजर आई। शहर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध नागेश्वर नाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की इसके अलावा क्षीरेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है मंदिर परिसरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। आज शाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शिव बारात भी निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां और डमरू-नगाड़ों की गूंज से माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो जाएगा। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या की छटा ऐसी दिखाई दी मानो काशी नगरी का स्वरूप यहां साकार हो उठा हो। जिस प्रकार वाराणसी में महाशिवरात्रि पर अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है, ठीक वैसा ही आलोकित और श्रद्धामय वातावरण अयोध्या में भी देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।