Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Mahashivratri festival celebrated with great enthusiasm in Kurukshetra, with chants of Har Har Mahadev echoing
{"_id":"699155059ac1beed67016422","slug":"video-mahashivratri-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-in-kurukshetra-with-chants-of-har-har-mahadev-echoing-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व की धूम, गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व की धूम, गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे
धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम व श्रद्वा से मनाया जा रहा है। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे है। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर श्रद्वालु पूजा अर्चना कर रहे हैं। शिवालयों के आसपास मेले जैसा माहौल बना हुआ है। कही भंडारे लगाए हुए हैं तो कहीं शिव के भजनों पर श्रद्वालु थिरक रहे हैं।
मुख्य आयोजन संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय, दुखभंजन महादेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर, श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में किए जा रहे हैं। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची है। अनेक जगह शोभायात्राएं निकाली जा रही है तो बाबैन में पर्व के उपलक्ष्य में आज से दो दिवसीय कुश्ती दंगल भी शुरू किया जा रहा है।
पर्व को लेकर श्रद्वालु पिछले कईं दिनों से तैयारियों में लगे थे तो वहीं शिवालयों को भी बेहद आर्कषक ढंग से सजाया हुआ है। संग्मेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में 56 हजार लीटर गंगाजल से महादेव का अभिषेक किया जा रहा है, जहां आसपास के प्रदेशों के भी लाखों श्रद्वालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यहां पार्किंग से लेकर भंडारे तक की खास व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।