Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva on the occasion of Mahashivratri in Gohana, Sonipat
{"_id":"69914b65bd53ce3375078cd2","slug":"video-devotees-performed-jalabhishek-of-lord-shiva-on-the-occasion-of-mahashivratri-in-gohana-sonipat-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने किया शिव का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने किया शिव का जलाभिषेक
भगवान भोलेनाथ सबकी झोली भरते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग पत्र, धतूरा सहित भगवान शिव को प्रिय वस्तुएं अर्पित कीं।
बहुत से श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ था, इसी उपलक्ष्य में यह पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है।
गोहाना के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने जल चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।