{"_id":"6991562588c766d6d406480c","slug":"video-mahashivratri-procession-in-phagwara-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: फगवाड़ा में शोभायात्रा में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: फगवाड़ा में शोभायात्रा में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्री स्वामी शंकर नाथ पर्वत मठ चैरिटेबल एवं वेलफेयर ट्रस्ट नकोदर रोड हदियाबाद फगवाड़ा द्वारा शनिवार को विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सचिव राकेश दुग्गल एवं एडवोकेट लोकेश नारंग की देखरेख में विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ हर साल की तरह स्वामी शंकर नाथ पर्वत मठ से हुआ। शोभा यात्रा नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मठ में संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हरनूर सिंह मान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश की धर्मपत्नी एवं समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश, शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल, पार्षद सौरव जोशी, कांग्रेस नेता विनोद वरमानी, राजेश पलटा, विपन शर्मा और गुरदीप दीपा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। शिव भक्तों और पार्वती संकीर्तन मंडली द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा का सुन्दर गुणगान शोभायात्रा के दौरान लगातार जारी रहा। इस शोभायात्रा का जगह-जगह संगत द्वारा पुष्पवर्षा एवं लंगर भंडारे लगा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रबंधकों द्वारा गणमान्यों के अलावा सुन्दर झाकियों के पात्रों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद दुग्गल, बृजभूषण जलोटा, विवेक हांडा, रवि मंगल, मनोज लेखी, हरिकृष्ण दुग्गल, जॉय उप्पल, अशोक चड्ढा, नरेश दुग्गल, हर्ष हांडा प्रधान, लव शुक्ला ट्रस्ट प्रधान, कुश शुक्ला, पंडित राम शरण, राजेन्द्र कपूर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।