{"_id":"69914b00ac0cda2c89078006","slug":"video-amatha-ma-jalbhashhaka-ka-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-jagaha-jagaha-ratharabhashhaka-va-bhadara-ka-aayajana-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन
अमेठी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को जिले भर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिर परिसर बोलबम और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे। कई स्थानों पर विधि-विधान से रुद्राभिषेक, मानस पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।
ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम परिसर में रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालु हाथों में जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह होते-होते मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों व स्थानीय पुलिस की तैनाती रही।
गौरीगंज स्थित प्रसिद्ध दूधनाथ मंदिर, बाबा झारखंड धाम, गौरीपुर के गौरीशंकर मंदिर, रोहसी बुजुर्ग स्थित महामृत्युंजय धाम, बाबूगंज सगरा आश्रम, जागेश्वर नाथ धाम, गोसाई बाबा आश्रम, सहजीपुर के महादेवन धाम और श्री देवीपाटन धाम सहित अन्य शिवालयों में भी भोर से जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
कई स्थानों पर दिनभर मानस पाठ और भजन-कीर्तन चलता रहा। मंदिर समितियों की ओर से भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद व फलाहार वितरित किया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष उत्साह दिखाई पड़ा। पूरे जिले में धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तिभाव के साथ पर्व मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।