{"_id":"699155b8c8c9a62f9b0d6ae5","slug":"video-brabka-ma-mahashavaratara-para-lthhashavara-mahathava-mathara-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर महादेवा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर महादेवा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाराबंकी में रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब एक किलोमीटर लंबी कतार में लगे काँवाड़िया अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आतुर दिखाई दिए। हर ओर “हर-हर बम-बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण शिवमय हो गया।
कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट निर्धारित समय से पहले दोपहर 12:15 बजे खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, पुष्प, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दूर-दराज जिलों से आए भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।
मेला परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। देर रात जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मेला क्षेत्र का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशासन की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।