फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Instead of putting a stop to the arbitrary practices, the bus service itself was shut down.

Barabanki News: मनमानी रोकने के बजाय बस का संचालन ही बंद करा दिया

Sat, 01 Aug 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 01 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Instead of putting a stop to the arbitrary practices, the bus service itself was shut down.
बाराबंकी। परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालित अनुबंधित बस के मनमाने संचालन पर रोक लगाने के बजाय उसे बंद करा दिया। दो दिन से बस का संचालन बंद है। यात्री बस का इंतजार करते रहते हैं। इसका संचालन मंगलपुर से धौरहराघाट के रास्ते कोठी तक होकर बाराबंकी जाना था।
विज्ञापन

52 किलो मीटर के इस सफर का किराया अन्य बसों के सापेक्ष 15 रुपये कम पड़ता था। जबकि अन्य बसों का 52 किलो मीटर का फेरा हैदरगढ़ से नई सड़क होकर जिला मुख्यालय तक पूरा होता है। अवसानेश्वर होकर जाने पर बाराबंकी से हैदरगढ़ की दूरी 13 किलोमीटर घट जाती है। इसलिए 60 रुपये सामान्य बसों का किराया पड़ता है।
विज्ञापन

योजना की बस अवसानेश्वर के रास्ते जा रही है और किराया 60 रुपये लेती है, जबकि योजना की बस इस रास्ते से जाने पर 20 प्रतिशत किराया कम लेना चाहिए, मगर किराया कम नहीं लिया जा रहा था। अमर उजाला में 29 जुलाई को मुख्य मार्ग पर दौड़ रही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की बस शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लग रहा था कि निगम के अधिकारी योजना की बस को निर्धारित मंगलपुर-धौरहराघाट के रास्ते संचालन कराने के लिए कार्रवाई करेंगे, लेकिन बस का संचालन ही बंद करा दिया गया। इस बस को आठ जुलाई को विधायक दिनेश रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। संचालन बंद होने से लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed