{"_id":"6a6d09762d51af0e5101f570","slug":"husband-of-village-head-arrested-with-350-grams-of-heroin-barabanki-news-c-315-1-brp1006-175852-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 350 ग्राम हेरोइन के साथ प्रधान पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 350 ग्राम हेरोइन के साथ प्रधान पति गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दौलतपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पति एवं बीज भंडार संचालक राकेश कुमार वर्मा को 350 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शनिवार को भिलवल चौराहे स्थित उनकी दुकान पर सीबीएन के अधीक्षक करुण बिलग्रामी के नेतृत्व में की गई।
सीबीएन टीम ने छापेमारी के दौरान दुकान पर मौजूद चार युवकों को भी हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान राकेश कुमार वर्मा के बैग से 350 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते सीबीएन टीम ने हिरासत में लिए गए तीन अन्य युवकों को छोड़ दिया, जबकि मुख्य आरोपी राकेश कुमार वर्मा को अपने साथ ले गई। छापेमारी के दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
सीबीएन अधीक्षक करुण बिलग्रामी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि राकेश कुमार वर्मा लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल सीबीएन मामले की गहन जांच में जुटी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की भी पड़ताल की जा रही है।