{"_id":"6a6d08fd71d66a545d0d5183","slug":"107-youth-got-jobs-giving-wings-to-their-hopes-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175777-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 107 युवाओं को मिली नौकरी, उम्मीदों को पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 107 युवाओं को मिली नौकरी, उम्मीदों को पंख
Sat, 01 Aug 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
107 युवाओं को मिली नौकरी, उम्मीदों को पंख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सुबह के करीब नौ बज रहे थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ के परिसर में युवाओं की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही थी। किसी के हाथ में प्रमाण पत्रों से भरी फाइल थी तो कोई बार-बार अपने दस्तावेजों को संभाल रहा था। चेहरे पर हल्की घबराहट थी, लेकिन आंखों में एक ही सपना था...आज नौकरी मिल जाए।
रोजगार मेले में पहुंचे युवा सुबह से अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद जैसे-जैसे चयनित अभ्यर्थियों के नाम पुकारे जाने लगे, वैसे-वैसे पूरे परिसर का माहौल बदलने लगा। किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी तो किसी की आंखें खुशी से नम हो गईं। हर चयन के साथ तालियों की गूंज यह एहसास करा रही थी कि किसी का संघर्ष आज रंग ले आया है।
आईटीआई महुआमऊ में आयोजित रोजगार मेले में ब्रिटानिया, एलाइड इंजीनियर्स, अंकुर ट्रेडर्स, ग्रीनवेयर फैशन, एसएलएमजी बेवरेजेस कंपनियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए 242 में से 85 युवाओं का चयन किया। वहीं रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में 42 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 22 युवाओं को नौकरी के लिए चुना गया। दिनभर संस्थान का माहौल उम्मीद, उत्साह और नए सपनों से भरा रहा। जिनका चयन पत्र मिला, उनके चेहरे पर खिल उठे।