{"_id":"6991a7fabfbfc11c11064614","slug":"video-grand-shiva-procession-was-taken-out-from-birthplace-of-lord-krishna-on-mahashivratri-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से निकाली गई भव्य शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से निकाली गई भव्य शिव बरात
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य एवं दिव्य शिव बारात का परंपरागत आयोजन महाशिवरात्रि पर धूमधाम से किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से महाशिवरात्रि के लिए बड़ी मात्रा में प्रसाद, पूजन सामग्री भगवान शिव एवं मां गौरी के वस्त्र, आभूषण एवं श्रृंगार सामग्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम वाराणसी भेजी गई है। यह सभी सामग्री महाशिवरात्रि पूजन में भगवान शिव एवं मां गौरी को अर्पित की गई है। रविवार को यह दिव्य एवं अलौकिक शिव बरात रूपी शोभायात्रा नगर में निकाली गई है, जोकि डीगगेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामीघाट, छत्ता बाजार, होली गेट, भरतपुर गेट होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर पूर्ण हुई। शिव बरात में विभिन्न स्थानों से झांकी, नृत्य मंडलियों एवं स्वरूप ने भाग लिया। नंदी पर सवार होकर शिव जी के स्वरूप अलौकिक छटा बिखेर रहे थे। बरात में ढोल नागाड़ों के साथ भक्त बराती बनकर नाचते झूमते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।