{"_id":"6acc62d592a89e5544072aef","slug":"mathura-news-fake-facebook-id-created-in-dm-s-name-for-the-fifth-time-public-alerted-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालसाजों के निशाने पर मथुरा के जिलाधिकारी, पांचवीं बार बनाई फर्जी फेसबुक आईडी; लोगों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालसाजों के निशाने पर मथुरा के जिलाधिकारी, पांचवीं बार बनाई फर्जी फेसबुक आईडी; लोगों को किया अलर्ट
Mon, 12 Oct 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:02 AM IST
सार
मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर जालसाजों ने पांचवीं बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। इस अकाउंट से अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
मथुरा जिलाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर ठगों ने पांचवीं बार फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। फ़िलाहल पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। आशंका है कि ठग जिलाधिकारी की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतने और फिर किसी आपात स्थिति या मजबूरी का हवाला देकर रुपये मांगने की कोशिश कर सकते हैं।
मामले को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी फर्जी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, मदद के अनुरोध या रुपये की मांग पर भरोसा न करें। किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले संबंधित व्यक्ति की आधिकारिक माध्यम से पुष्टि अवश्य कर लें।