{"_id":"6991a6fdd73a867b97006006","slug":"haryana-rajya-sabha-elections-2026-bjp-congress-secure-one-seat-each-eyes-on-bk-hariprasad-and-saini-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा-कांग्रेस में एक-एक सीट तय, बीके हरिप्रसाद और सैनी पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा-कांग्रेस में एक-एक सीट तय, बीके हरिप्रसाद और सैनी पर नजर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 15 Feb 2026 04:29 PM IST
Link Copied
हरियाणा की राजनीति के लिहाज से भले ही अगला विधानसभा चुनाव भले ही साढ़े तीन साल बाद हो, मगर रणनीति बनना शुरू हो गया है। सत्ताधारी दल भाजपा गांवों में अपनी जड़े मजबूत करेगी। हरियाणा के कोटे की राज्य सभा की दो सीटों के लिए घमासान मचेगा। यदि कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो दो में से एक सीट भाजपा व दूसरी सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। सात निकायों के चुनाव में भी राजनीतिक दलों का दमखम देखने को मिलेगा।राज्यसभा की दो सीटों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। दोनों ही सीटों पर भाजपा कब्जा है। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए बिसात बिछने लगी है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व किरण चौधरी का कार्यकाल अप्रैल के महीने में खत्म हो रहा है। ऐसे में मार्च में चुनाव होने की संभावना है। चुनाव के लिए अभी से दावेदारों ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी है। इस बार वोटों का आंकड़ा ऐसा है कि भाजपा-कांग्रेस के पास एक-एक सीट आना तय है। हालांकि भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि दूसरी सीट भी उसके कब्जे में आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।