{"_id":"6991a3c34ea4a648d103384d","slug":"video-rs-764-crore-approved-for-amritsar-ferozepur-rail-link-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर-फिरोजपुर रेल लिंक को 764 करोड़ की मंजूरी, श्वेत मलिक का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर-फिरोजपुर रेल लिंक को 764 करोड़ की मंजूरी, श्वेत मलिक का दावा
अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने अमृतसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि केंद्र सरकार ने अमृतसर-फिरोजपुर रेल लिंक परियोजना के लिए 764 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंजाब में रेलवे ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
मलिक के अनुसार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। फिरोजपुर और तरनतारन प्रशासन को क्रमश: 56 करोड़ और 131 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, ताकि किसानों को मुआवजा देकर काम शुरू कराया जा सके। उन्होंने दावा किया कि इस रेल लिंक से अमृतसर से मुंबई की दूरी करीब पांच घंटे कम होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पंजाब में रेलवे विकास के लिए 5673 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सतलुज नदी पर नया रेल पुल और अमृतसर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।