सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अमेठी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

अमेठी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:37 AM IST
अमेठी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
अमेठी में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को जिले के सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। भोर से ही क्षेत्र स्थित सभी शिवालय बोल बम, ऊॅ नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। इस बार अधिकतर भक्तों के माथे पर भस्म और त्रिपुंड तिलक लगा दिखाई पड़ा तो शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि विधान से रुद्राभिषेक किया। जगह- जगह अखंड भंडारे एवं फलाहार वितरण का भी आयोजन दिनभर चलता रहा। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह से मनाया गया। पौराणिक ग्रंथों व मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और आदिशक्ति मां पार्वती का विवाह हुआ था। शिवजी की आराधना और नियम पूर्वक व्रत रखने वाले महाशिवरात्रि को व्रत का संपूर्ण फल मिलता है तो भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के ताला महादेवन स्थित महाभारत कालीन प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिवालय बाबा मुकुटनाथ धाम परिसर में रात 2 बजे से जलाभिषेक के लिए तांता लग गया। मुकुट नाथ धाम पर तैनात पुजारी बबलू गिरी और वीरू गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर यहां करीब 50,000 से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक करते है। इस बार मंदिर प्रशासन ने दूसरी ओर नवनिर्मित द्वार से श्रद्धालुओं के निकलने के लिए की व्यवस्था की थी। बावजूद इसके श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में आधे घंटे कतार में खड़ा होना पड़ रहा था। शिव भक्तों ने शिवालयों एवं घरों पर स्थित भगवान भोलेनाथ को चन्दन, मोली, पान, सुपारी, अक्षत, पंचामृत, बिल्वपत्र, धतूरा, गंगाजल, भांग, दूध, दही, घी, शहद, फल-फूल, नारियल आदि चढ़ाकर जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर के नवनिर्मित निकासी द्वार की ओर आरक्षी लगे थे। अमेठी गौरीगंज मार्ग स्थित मंदिर प्रवेश द्वार पर अमेठी गौरीगंज मार्ग पर वाहनों के खड़ा होने से आवागमन में राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ी। मेला परिसर में जगह के अभाव में भारी भीड़ होने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। देर शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही। लोगों को इस बार बड़े बुजुर्गों के अलावा महिलाओं युवाओं और युवतियों एवं बच्चों में भी माथे पर भस्म के साथ त्रिपुंड, श्री, ओम पूरे उत्साह के साथ लगाई दिखे। मंदिर परिसर में बैठे पुजारी व अन्य पंडित के पास भारी भीड़ दिखी। वही जिले में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम, गोसाईबाबा आश्रम, कालिकन धाम, श्री देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन कोरारी, कालिकन धाम, दुख भंजन धाम, टीकरमाफी स्थित नर्मदेश्वर महादेव, अमटाही स्थित सोमनाथ धाम, सिंहपुर स्थित बाबा दतहरेश्वर धाम पर भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार दिखाई पड़ी। इसके के साथ ही श्रद्धालुओं ने घरों में भी भगवान शिव का पूजन अर्चन करने के साथ ही रुद्राभिषेक, राम चरित मानस पाठ, ओम नमः शिवाय जाप एवं अखंड भंडारे व फलाहार वितरण का भी आयोजन किया गया। देर शाम शिव भक्तों ने शहर में शिव की बारात भी निकाली। बाबा मुकुट नाथ धाम और अमटाही स्थित सोमनाथ धाम में मेले का भी आयोजन हुआ जहां देर रात तक भक्तों एवं में मेलार्थियों की भीड़ दिखाई पड़ी। मंदिर परिसर में फूल बेलपत्र आदि पूजन सामग्री बेचने वाले राजू माली व अन्य दुकानदारों ने बताया कि महंगाई बढी है लेकिन पिछले वर्ष भी बड़ी माला के साथ बेलपत्र व अन्य सामग्री 20 रुपए में तथा छोटी माला व अन्य पूजन सामग्री के साथ 10 रुपए का रेट था वहीं इस बार भी है। वहीं श्रद्धालुओं की माने तो पूजन सामग्री का रेट तो वही है लेकिन सामानों को कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: यूपीटीटीआई में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Feb 2026

आनंद घाट पर 1.05 करोड़ की लागत से बनेगा आरती स्थल

15 Feb 2026

सरैया आरओबी : स्कूल की छत पर शटरिंग लगाने से पढ़ाई बाधित

15 Feb 2026

हाईस्कूल व इंटर के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित हुआ

14 Feb 2026

महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

14 Feb 2026
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुलवामा के शहीदों को याद किया, दी श्रद्धांजलि

14 Feb 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

14 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: बैकुंठपुर की मुख्य गली में बह रहा सीवर का पानी

14 Feb 2026

कानपुर: सिंचाई विभाग के रजबहे को बना दिया नाला

14 Feb 2026

कानपुर: ईश्वरीगंज बैकुंठपुर गांव की मुख्य सड़क पर गड्ढे और बजरी

14 Feb 2026

कानपुर: कूड़ा निस्तारण प्लांट के पीछे कूड़े के ढेर, पास में ही जलाया जा रहा कूड़ा

14 Feb 2026

कानपुर: ईश्वरीगंज चौराहे के पास जलाए जा रहे कूड़े के ढेर, लोग हुए परेशान

14 Feb 2026

कानपुर: गांव में आरआरसी सेंटर, फिर भी गांव की सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर

14 Feb 2026

कानपुर: बैकुंठपुर सड़क हुई छलनी, बजरी से आवागमन हुआ मुश्किल

14 Feb 2026

कानपुर: निर्धारित समय सीमा में नहीं बन पा रही जलजीवन मिशन की पानी की टंकियां

14 Feb 2026

कानपुर: गेस्ट हाउस संचालकों ने ग्राम समाज की जमीन पर बना दिया कूड़ा घर

14 Feb 2026

100 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला, बुर्के में उठाई कांवड़; साथ में लिव-इन पार्टनर

14 Feb 2026

स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर एक अस्पताल को किया सील, पांच अस्पतालों की ओटी भी सील

14 Feb 2026

Indore: नरसीमुंजी कॉलेज में बजरंग दल का हंगामा, पार्टी में अश्लीलता का आरोप लगाकर की तोड़फोड़

14 Feb 2026

अलीगढ़ का रामघाट रोड कल्याण मार्ग जय भोले कहते हुए आगे मंदिरों की ओर बढ़े कांवड़िया

14 Feb 2026

Dhar News: बच्चा चोरी की अफवाह में पांच लोगों को पीटा, जांच में नहीं मिले अपहरण के सबूत

14 Feb 2026

सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम

14 Feb 2026

अवलेश्वर से झारखंडेश्वर धाम तक मेहंदी की रस्म, कल निकलेगी भोले की बारात

14 Feb 2026

हल्दी की रस्म से महका झारखंडेश्वर धाम, शिव-गौरा का विवाहोत्सव शुरू

14 Feb 2026

भीतरगांव में मिला दुर्लभ उल्लू, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

14 Feb 2026

चाची ने की भतीजे से शादी, पति ने खुद करवाया दोनों का विवाह

14 Feb 2026

भीतरगांव में समय से पहले पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता

14 Feb 2026

लखनऊ: अमर उजाला द्वारा आयोजित हुआ आभार समर्पण का कार्यक्रम, इन डॉक्टरों का हुआ सम्मान; पूरी लिस्ट

14 Feb 2026

फरीदाबाद में जॉब पोर्टल की शुरुआत, अब क्यूआर कोड से युवा और उद्योग कर सकेंगे पंजीकरण

14 Feb 2026

विश्व पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे फरीदाबाद के सुमित, सोमवार से मुकाबले

14 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed