Lucknow News: सवारी बैठाने से मना किया, तो कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की हाथापाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजधानी में सवारी बैठाने से मना किया तो कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही से हाथापाई की। टीएसआई से भी अभद्रता की। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के उतरेठिया में शहीद पथ के नीचे शनिवार सुबह निजी कार में रुपये लेकर सवारी भरने से मना करने पर चालक ने ट्रैफिक सिपाही अजय पटेल से हाथापाई की। इतना ही नहीं आरोपी ने टीएसआई से भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी कार चालक को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रायबरेली निवासी प्राइवेट कार चालक इमरान शनिवार सुबह सवारियां भर रहा था। यह देख ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक सिपाही अजय पटेल ने उसे मना किया। इस बात पर चालक इमरान भड़क उठा और सिपाही पर वसूली का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगा। सिपाही ने चालक को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी सिपाही से हाथापाई की।
शांतिभंग के तहत गिरफ्तार
धक्का-मुक्की में सिपाही की नेम प्लेट भी टूट गई। इस बीच टीएसआई विकास कुमार वहां पहुंचे तो आरोपी इमरान ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद यातायात पुलिस ने आरोपी इमरान की कार सीज करके सूचना पीजीआई पुलिस को दी। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।