{"_id":"6991a3c542a763b0dd077bc6","slug":"video-fake-robbery-of-rs-19-lakh-in-jalandhar-two-accused-arrested-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 19 लाख की फर्जी लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में 19 लाख की फर्जी लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दी पूरी जानकारी
अर्बन एस्टेट फेज-2 में बीते दिनों सामने आए 19 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भीमा उर्फ फूल और अभी (पुत्र राधेश्याम) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस लूट की कहानी बताई गई थी, वह पूरी तरह फर्जी थी और इसे इंश्योरेंस क्लेम हासिल करने के लिए रचा गया था। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रिया ने पहले दावा किया था कि बाइक सवार लुटेरे नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। हालांकि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वारदात के वक्त खाली बैग लेकर भागे थे। इस फर्जी लूट को अंजाम देने के लिए आरोपियों को महज 7 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस ने बताया कि प्रिया और उसके पति रामानंद ने सुनियोजित तरीके से मामला दर्ज कराया था, ताकि बाद में लूटी गई नगदी का इंश्योरेंस क्लेम लिया जा सके। घटना के बाद आरोपियों को परिवार द्वारा जालंधर से बाहर भेज दिया गया था, ताकि शक न हो।कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और जल्द ही पैसों की रिकवरी भी करवाई जाएगी। वहीं, इस पूरे मामले में दंपति को भी नामजद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।