{"_id":"6991a24e2d141eceae05235b","slug":"video-mla-krishna-gehlot-spoke-to-reporters-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: विधायक कृष्णा गहलावत ने पत्रकारों से की बातचीत, प्रदेश सरकार के बजट को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: विधायक कृष्णा गहलावत ने पत्रकारों से की बातचीत, प्रदेश सरकार के बजट को लेकर की चर्चा
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप बजट प्रस्तुत करेगी, जिससे राई हलके की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी और क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उनका लक्ष्य राई को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, ताकि क्षेत्र का प्रत्येक वर्ग विकास से जुड़ सके।
राई से विधायक कृष्णा गहलावत रविवार को सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि राई हलके के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग कुंडली से मुरथल तक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग की जा रही थी, लेकिन ट्रामा सेंटर बनाना नियमों के तहत खरा नहीं उतर रहा। राई हलके में औद्योगिक क्षेत्र बसने के कारण वहां का भूजल खराब हो गया है। लोगों को पानी खरीदकर इस्तेमाल करा पड़ा है। इस बजट में प्रत्येक गांव में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेषकर कुंडली और बहालगढ़ क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान करना उनका लक्ष्य है। 20वां मील चौक से बारोटा चौकी तक बहादुरगढ़ स्टेट हाइवे पर दूषित पानी की निकासी के लिए एसटीपी निर्माण और सडक़ निर्माण कार्य की मांग सरकार से रखी हुई है। इसके अतिरिक्त कुंडली में 100 बेड के अस्पताल की स्थापना और यमुना बांध को मजबूत कराने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।