{"_id":"6991a872a7d64051f4078ecb","slug":"video-surprised-by-performing-57-rounds-on-kathak-in-varanasi-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कथक पर 57 चक्कर लगाकर किया चकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि संगीत महोत्सव की पहली निशा भगवान शिव को संगीत से साधना करने वाले प्रख्यात उपशास्त्रीय कलाकार पं. छन्नूलाल मिश्र को समर्पित रही। उनके पुत्र और शिष्यों ने उनको संगीतांजलि दी। बनारस घराने के कलाकारों ने सुर, लय और ताल की कचहरी मंच पर सजाई। दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में तीन दिवसीय संगीत महोत्सव का शुभारंभ प्रख्यात संत रमेश भाई ओझा भाईश्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान नटराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। संगीत सफर की शुरुआत ऋचा जालान एवं भावना क्याल के कथक से हुआ। उन्होंने 57 चक्कर दिखाकर सबको चकित कर दिया। तबले पर किशोर मिश्र, सह गायन पर आनन्द किशोर मिश्र, सितार पर मितेश मिश्र ने संगत की। नृत्य निर्देशन संगीता सिन्हा का रहा। दूसरी प्रस्तुति उप शास्त्रीय गायक भगीरथ जालान की रही। तबले पर पं. ललित कुमार ने संगत की। पं. छन्नूलाल मिश्र के सुपुत्र और विख्यात तबला वादक पं. रामकुमार मिश्र ने राहुल मिश्रा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, आदित्य मिश्र के साथ तबले को साधा। सारंगी पर अनीश मिश्रा एवं हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने संगत की। संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। स्वामी अनुभवानंद, केशव जालान, कृष्ण कुमार जालान ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।