{"_id":"6992376c90d97412a50daeab","slug":"a-wave-of-faith-on-shivratri-kanwariyas-rush-towards-shiva-temples-panipat-news-c-244-1-pnp1011-152312-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, कांवड़ियों ने लगाई शिवालयों की ओर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, कांवड़ियों ने लगाई शिवालयों की ओर दौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महाशिवरात्रि पर जिले की सड़कों पर रविवार को सुबह से ही आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। दूर-दराज से आए कांवड़िए भगवान शिव के जयकारों के साथ जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए। कांवड़िए बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल, मोटरसाइकिल और वाहनों के जरिए अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों की ओर रवाना हुए।
सुबह से ही मुख्य मार्गों और शहर की सड़कों पर कांवड़ियों का जत्था लगातार गुजरता रहा जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर युवाओं के समूह डीजे की धुनों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते दिखाई दिए। कांवड़ियों के काफिलों में भगवा वस्त्र भी पहने हुए दिखाई दिए। कुछ जगहों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा कांवड़िए के लिए फल आदि की व्यवस्था भी की गई थी। कांवड़ यात्रा में शामिल नितिन और अभिषेक ने बताया कि वे हर साल पूरी श्रद्धा के साथ जल लेकर आते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
इस अवसर पर जल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यात्रा को देखते हुए जिले में प्रशासन भी सतर्क रहा। मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि कांवड़िये को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित न हो।
Trending Videos