फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   explosion caused by a box of cartridges falling in a gun house warehouse three workers injured in Budaun

बदायूं में हादसा: गन हाउस के गोदाम में कारतूसों की पेटी गिरने से विस्फोट, तीन मजदूर घायल, एक की हालत नाजुक

Mon, 12 Oct 2026 02:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार को शिवम गन हाउस के गोदाम में विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
explosion caused by a box of cartridges falling in a gun house warehouse three workers injured in Budaun
शिवम गन हाउस के गोदाम में हुआ विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार को शिवम गन हाउस के गोदाम में सफाई के दौरान एयर गन में इस्तेमाल होने वाले कारतूसों की पेटी गिरने से विस्फोट हो गया। इससे तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अमित को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया, जबकि दो अन्य घायलों का इस्लामनगर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन




घटना कस्बे में बस स्टैंड के पास स्थित गोदाम की है। पुलिस के मुताबिक, गोदाम में सफाई के दौरान कारतूसों से भरी एक पेटी नीचे गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया। इससे अमित (40 वर्ष) पुत्र संजय निवासी सिठोली, राजेश (44 वर्ष) पुत्र चिरोंजीलाल निवासी मोहल्ला भटनागर, इस्लामनगर और शिवकुमार (43 वर्ष) पुत्र सत्यपाल निवासी सिठोली घायल हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

अमित की हालत गंभीर 
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। अमित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया, जबकि राजेश और शिवकुमार को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है। 

पुलिस के अनुसार, इस्लामनगर निवासी राजीव कुमार मित्तल का शिवम गन हाउस है। उनके गोदाम में हादसा हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया कि गोदाम में हुए धमाके की जांच कराई जा रही है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed