{"_id":"69919db77fa8d5225f050e7d","slug":"video-sirmour-a-wave-of-faith-surged-at-the-shiva-temple-in-pauriwala-long-queues-formed-for-the-jalabhishek-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: शिव मंदिर पौढ़ीवाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: शिव मंदिर पौढ़ीवाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें
प्राचीन शिव मंदिर पौढ़ीवाला में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। सिरमौर जिला सहित हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे और भगवान शिव के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस पवित्र स्थल पर रावण ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी और शिव कृपा प्राप्त की थी। इसी कारण यह मंदिर क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व रखता है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।