{"_id":"699198bb51ff7b29010768d4","slug":"video-inauguration-of-mahadev-temple-and-ghat-in-mau-laser-light-show-and-maha-aarti-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मऊ में महादेव मंदिर और घाट का हुआ लोर्कापण, लेजर लाइट शो और महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मऊ में महादेव मंदिर और घाट का हुआ लोर्कापण, लेजर लाइट शो और महाआरती
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक सौगात मिली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तमसा नदी तट स्थित मऊ महादेव मंदिर के नवनिर्मित भव्य घाटों का लोकार्पण किया। इस दौरान लेजर लाइट शो और महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता किया। लोकार्पण करते हुए अपने संबोधन में एके शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर आज श्रद्धालु श्रद्धा के साथ आरती और दर्शन कर रहे हैं, कभी वहां गंदगी, अव्यवस्था और भय का वातावरण था।लोग इस क्षेत्र में आने से कतराते थे। कहा कि आज मऊ भय और गुंडाराज की छवि से बाहर निकलकर माफियामुक्त मऊ की नई पहचान बना रहा है। शासन अब डर से नहीं, निर्णय से चलता है। कानून व्यवस्था की मजबूती और विकास की निरंतरता ने जनपद की दिशा बदल दी है। कहा कि अब मऊ की पहचान माफिया से नहीं, महादेव से होगी। यह परिवर्तन केवल प्रशासनिक इच्छाशक्ति से नहीं, बल्कि स्थानीय जनता के सहयोग और संकल्प से संभव हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।