{"_id":"69919e2a0f9a4ddd020c0ab3","slug":"video-bharata-pakasatana-ta-20-vashava-kapa-makabl-ma-tama-idaya-ka-jata-ka-le-ramanagara-ma-haaa-thharamaka-anashhathana-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए रामनगरी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए रामनगरी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान
भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर रामनगरी अयोध्या में विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया है। संत समाज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ और हवन कर रहा है। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम की विजय की कामना को लेकर विश्व विजय विराट राघव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार माने जाने वाले हनुमान जी के महामंत्रों के साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किया जा रहा है। संत समाज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और हवन में आहुतियां दी जा रही हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। संत समाज का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम की विजय निश्चित है और आज पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिलेगी।संतों ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम न केवल मैच जीतेगी बल्कि पूरे विश्व कप में परचम लहराएगी। यज्ञ और हवन के माध्यम से देश की सफलता और खिलाड़ियों के उत्तम प्रदर्शन की प्रार्थना की जा रही है।
रामनगरी से ये संदेश दिया जा रहा है कि खेल के मैदान में टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ उतरे और जीत का तिरंगा लहराए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।