सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A memorandum was submitted to the MLA to raise the demand for restoration of old pension in the Assembly.

Charkhi Dadri News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग विधानसभा में उठाने को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the MLA to raise the demand for restoration of old pension in the Assembly.
विधायक उमेद पातुवास को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर कर्मचारियों ने एक बार फिर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठानी शुरू कर दी है। इस कड़ी में रविवार को जिला प्रधान ताराचंद छिल्लर की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास को उनके फार्म हाउस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग विधानसभा में उठाने और इस पर पूरा पक्ष रखने की मांग की। ज्ञापन में एनपीएस व यूपीएस को वापस लेने की मांग की गई है। जिला प्रधान ताराचंद छिल्लर ने बताया कि सांसदों के माध्यम से भी ज्ञापन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनपीएस, यूपीएस के माध्यम से कर्मचारियों का पैसा शेयर बाजार में लगाया जा रहा है जिससे उनको बुढ़ापा पेंशन से भी कम पेंशन मिल पाती है, जोकि कर्मचारियों के साथ अन्याय है। विधायक उमेद पातुवास ने उपस्थित कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग को वह विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे।
इस अवसर पर शिव कुमार गोयल, जेई राकेश बलोदा, जेई राजबीर घसोला, प्रदीप घसोला, सुरेश डोहकी, अशोक डीपीई, अनिल पीटीआई, नरेंद्र झोझू, मास्टर भारत, मास्टर जगबीर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed