{"_id":"69921003ac413392030675c5","slug":"contaminated-water-accumulated-near-the-tehsil-office-increasing-peoples-problems-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-151507-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तहसील कार्यालय के पास भरा दूषित पानी, लोगों की परेशानियां बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तहसील कार्यालय के पास भरा दूषित पानी, लोगों की परेशानियां बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा तहसील कार्यालय के पास रास्ते में भरा दूषित पानी।
- फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के मुख्य तहसील कार्यालय के पास पिछले कई माह से दूषित पानी भरा होने से हालात बदतर बनते जा रहे हैं। रोजाना सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और छात्र अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन कार्यालय के बाहर फैले गंदे पानी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि तहसील परिसर के मुख्य प्रवेश मार्ग के पास पानी भर जाने से कीचड़ और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। लोगों को जूते-चप्पल हाथ में लेकर पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कई बार बुजुर्गों और महिलाओं के फिसलने की घटनाएं भी सामने आई हैं। दुकानदार अनिल, सुरेश, मंजीत, अशोक, योगेश आदि का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है।
नागरिकों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बरसात न होने के बावजूद पानी का लगातार जमा रहना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। मच्छरों की बढ़ती संख्या से संक्रामक रोगों का खतरा भी मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी करवाई जाए, नालियों की सफाई करवाई जाए और स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
Trending Videos