सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Work begins to repair the collapsed sewerage line in Jhajjar Valley

Charkhi Dadri News: झज्जर घाटी में धंसी सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work begins to repair the collapsed sewerage line in Jhajjar Valley
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने के कार्य का निरीक्षण करते हुए चेयरमैन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र के निकट टी-प्वाइंट पर बने हुए सीवरेज मैनहाेल व इससे गुजरने वाली क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। इस लाइन के धंसने से वार्ड 8 व 9 के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
Trending Videos

इस मैनहोल में दोनों ही वार्डों के कुछ हिस्सों में रहने वाले नागरिकों के घरों से दूषित जल निकासी होती है, जिसके चलते दोनों ही वार्डों के निवासियों को यह समस्या झेलनी पड़ रही थी। इसके लिए नागरिकों की ओर से नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, वार्ड आठ के पार्षद नवीन प्रजापति और वार्ड 9 के पार्षद विनोद सिंहमार के समक्ष अपनी समस्या रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करते हुए दुरुस्त करवाने का कार्य शुरू करवाया। रविवार को चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि इस मैनहोल को दोबारा निर्मित किया जा रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन को भी ठीक किया जा रहा है। जिससे समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
इस दौरान चेयरमैन सैनी ने वार्डों के जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिए व उनको भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान स्थाई तौर पर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रवीण स्वामी, दलवीर खेड़ी बत्तर, पार्षद नवीन प्रजापति, पार्षद विनोद सिंहमार, पार्षद विरेंद्र जोगी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed