{"_id":"6992f96bd67abb9395087f72","slug":"man-committed-suicide-in-dadri-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में रिटायर फौजी ने किया सुसाइड: लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में मारी गोली, पत्नी गई थी मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में रिटायर फौजी ने किया सुसाइड: लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में मारी गोली, पत्नी गई थी मायके
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
चरखी दादरी में एक रिटायर फौजी ने सुसाइड कर लिया। हादसे के वक्त मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर में केवल छोटा बेटा था।
रविंद्र, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
दादरी की हरिनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार देर रात को घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक 41 वर्षीय रविंद्र मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खाचरौली तथा वर्तमान में दादरी की हरिनगर कॉलोनी में रहता था।
Trending Videos
साल 2019 में भारतीय से हुआ था रिटायर
वह वर्ष 2019 में भारतीय सेना से रिटायर हुआ था और करीब ढाई वर्ष से सिंचाई विभाग में कार्यरत था। घटना के समय घर पर वह और उसका छोटा बेटा मौजूद थे। बेटे ने गांव में रह रहे अपने बड़े भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी गई थी मायके
वारदात के समय मृतक की पत्नी खाटू श्याम से सीधे अपने मायके चली गई थी। सोमवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन