{"_id":"6992f670fa74832aa306d83e","slug":"video-police-arrested-the-absconding-murder-accused-from-karbala-in-almora-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस ने दिव्यांग युवक के फरार हत्यारोपी को अल्मोड़ा से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस ने दिव्यांग युवक के फरार हत्यारोपी को अल्मोड़ा से किया गिरफ्तार
गायत्री जोशी
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:28 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रस्यारागांव में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने करबला तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। 24 जनवरी को सोमेश्वर तहसील के रस्यारागाव गांव में घास के लिए जंगल जा रही महिलाओं को कूड़ेदान के समीप कुंदन राम (43) पड़ा शव मिला था। कुंदन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के गंभीर निशान थे। तब सूचना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। 25 जनवरी को मृतक के भाई हरीश राम ने थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर दी। तहरीर पर आरोपी दीपक पांडे (34) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1), 352 और एससी, एसटी एक्ट की धारा 3(1)द/3(1)घ/3(2)(V) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। तब दीपक पांडे फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तार के लिए प्रयासरत रही। बावजूद इसके टीम को सफलता नहीं मिल पा रही थी। आखिरकार, पुलिस टीम को सर्विलांस सैल की मदद से रविवार को सफलता मिली। टीम ने फरार हत्या आरोपी को अल्मोड़ा के करबला तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।