जानलेवा बनी बेरोजगारी: नहीं मिल रही थी सरोज को नौकरी, तंग आकर लगा ली फांसी; परिवार बोला- बहुत परेशान था
जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें नौकरी व काम न मिलने पर सरोज थापा के परेशान रहने की बात सामने आई है।
विस्तार
गुरुग्राम सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत चकरपुर में किराये पर कमरे में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक नौकरी न मिलने से पिछले दो माह से परेशान था। सूचना मिलने पर चकरपुर चौकी की पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।
कुकिंग का काम करता था सरोज
मृतक की पहचान नेपाल निवासी सरोज थापा (33) के रूप में हुई है। वह चकरपुर में परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था। वह कुकिंग का करता था, लेकिन पिछले दो माह कोई काम या नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। रविवार की सुबह सरोज थापा ने बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। परिवार वालों ने जब सरोज थापा को फंदा लगाकर आत्महत्या किए हुए पाया तो पुलिस को सूचना दी।
परिवार बोला- नहीं थी नौकरी इसलिए दे दी जान
जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें नौकरी व काम न मिलने पर सरोज थापा के परेशान रहने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।