सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Anganwadi Recruitment 2026: Over 200 Vacancies Announced in Gorakhpur and Bahraich

UP Anganwadi Bharti: गोरखपुर और बहराइच में भी 200+ पदों पर आंगनवाड़ी की भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Anganwadi Bharti 2026: गोरखपुर और बहराइच जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत 200 से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा। 12वीं पास योग्य महिला अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Anganwadi Recruitment 2026: Over 200 Vacancies Announced in Gorakhpur and Bahraich
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश ने गोरखपुर और बहराइच जिलों की अधिसूचना जारी कर दी गई है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
Trending Videos


यह भर्ती महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो अपने ही ग्राम पंचायत या वार्ड में रहकर सरकारी सेवा करना चाहती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयनित उम्मीदवारों को बाल विकास, पोषण, टीकाकरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता

आवेदन केवल महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार उसी ग्राम, वार्ड या न्याय पंचायत की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही है। स्थानीय निवास अनिवार्य होने के कारण चयन प्रक्रिया में क्षेत्रीय प्राथमिकता को खास महत्व दिया जाता है।

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

गोरखपुर में रिक्तयां

परियोजना का नाम कुल रिक्तियां
कैसरगंज 08
फखरपुर 26
तेजवापुर 17
महसी 17
मिहीपुरवा 46
नवाबगंज 12
रिसिया 03
बलहा 21
चित्तौरा 19
नगर 07
विशेश्वरगंज 06
जरवल 07
हुजूरपुर 10
पयागपुर 03
शिवपुर 12
योग (कुल) 214

बहराइच में रिक्तियां

बाल विकास परियोजना का नाम कुल रिक्तियां
शहर 09
बांसगांव 02
गोला 01
गगहा 01
पिपरौली 02
कुल योग 15

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर अपने जिले (District Wise) से संबंधित आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • "Apply Online" या "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि) निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट या PDF रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed