सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPF Constable Result 2026 Declared: 4,205 Candidates Selected; Check Cut-Off Marks

RPF Constable Result: आरपीएफ कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट घोषित, 4205 उम्मीदवार चयनित; जानें कितना रहा कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 16 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

RPF Constable Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 4205 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिन्होंने सभी चरण - लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया। 

RPF Constable Result 2026 Declared: 4,205 Candidates Selected; Check Cut-Off Marks
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

RPF Constable Result OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 16 फरवरी 2026 को आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस रिजल्ट में वही उम्मीदवार शामिल हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन सहित सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए।

Trending Videos

कैसा रहा कटऑफ

लिंग वर्ग कटऑफ मार्क्स
पुरुष (Male) अनारक्षित (UR) 77.71435
पुरुष (Male) अनुसूचित जाति (SC) 72.15715
पुरुष (Male) अनुसूचित जनजाति (ST) 68.98081
पुरुष (Male) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 75.62095
पुरुष (Male) ईडब्ल्यूएस (EWS) 72.99237
पुरुष (Male) अनारक्षित (UR) 77.32802
पुरुष (Male) अनुसूचित जाति (SC) 70.95595
महिला (Female) अनुसूचित जनजाति (ST) 68.98081
महिला (Female) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 74.92728
महिला (Female) ईडब्ल्यूएस (EWS) 72.99237
भूतपूर्व सैनिक (ExSM) - 47.34332
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में हुई लिखित परीक्षा

आरपीएफ कांस्टेबल की यह भर्ती 4660 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें से 452 पद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के लिए भी आरक्षित थे। फिलहाल केवल कॉन्स्टेबल का परिणाम जारी किया गया है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2026 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी।

लिखित परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। PET और PMT में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट लिया गया। इसके बाद कुल मिलाकर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने ब्राउजर में rrbcdg.gov.in खोलें।
  • Latest Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां CEN RPF 02/2024 Constable: Panel & Cut Off का लिंक देखें और खोलें।
  • नोटिस में Result वाले लिंक को ओपन करें।
  • खुली हुई PDF या पेज में उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची चेक करें।
  • अपने रोल नंबर को आसानी से ढूंढने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप अंतिम रूप से चयनित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed