{"_id":"699319e1f9e446228a06cd86","slug":"video-lawyers-and-typists-suspended-work-and-staged-a-sit-in-protest-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: वकीलों व टाइपिस्टों ने वर्क सस्पेंड कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: वकीलों व टाइपिस्टों ने वर्क सस्पेंड कर दिया धरना
लघु सचिवालय में वकीलों व टाइपिस्टों के खोखे हटवाने के लिए तहसीलदार की तरफ से दिए नोटिस के बाद सोमवार को भी वकीलों व टाइपिस्टों ने वर्क सस्पेंड कर धरना दिया।
धरने में बेरी के अलावा झज्जर व बादली बार एसोसिएशन के वकील पहुंचे। सोमवार को वकीलों व टाइपिस्टों के धरने में अलग-अलग वक्ताओं ने अपने विचार रखे, जिसमें वकीलों और टाइपिस्टों की मांग थी कि पिछले कई सालों से वकीलों व टाइपिस्टों के खोखे रखे हुए हैं। इनको यहां से दूसरी जगह शिप्ट नहीं किया जाए। धरने पर कुछ देर बार बेरी एसडीएम रेणुका नांदल पहुंची और वकीलों और टाइपिस्टों से बातचीत की गई। वकील और टाइपिस्टों ने एसडीएम को बताया कि पिछले कई सालों से वकील ओर टाइपिस्ट बैठे हुए हैं। जो जगह प्रशासन दे रहा है, वह ठीक नही हैं। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या होगी। वहीं एसडीएम ने वकीलों और टाइपिस्टों को कहा कि यह जगह पार्किंग की है, जिससे गाड़ियां पार्किंग होने में समस्या हो रही है। वकीलों, टाइपिस्टों व एसडीएम के बीच समझौता हुआ कि जिन टाइपिस्टों व वकीलों ने बीच में खोखे रखे हुए है, उनको साइड करवाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।