{"_id":"6992ffde88fd0386b9004052","slug":"mystery-of-mehak-murder-five-months-marriage-pregnant-wife-throat-slit-by-husband-in-jhajjar-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहेली बनी महक की मौत: पांच महीने पहले शादी, डेढ़ माह की गर्भवती; थी बहुत खुश; फिर पति ने क्यों काट डाला गला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहेली बनी महक की मौत: पांच महीने पहले शादी, डेढ़ माह की गर्भवती; थी बहुत खुश; फिर पति ने क्यों काट डाला गला?
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:04 PM IST
सार
महक की मौत फिलहाल एक पहेली बनी हुई है- एक ऐसी पहेली, जिसमें खुशहाल शादी, आने वाले बच्चे की खुशी और एक साजिशन रची गई झूठी कहानी सब एक साथ उलझे हुए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन एक सवाल हर किसी के मन में है- जो पति अपनी पत्नी के साथ भविष्य के सपने बुन रहा था, वही उसके जीवन का अंत कैसे बन गया?
विज्ञापन
1 of 6
पति ने कार में काटा पत्नी का गला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हरियाणा के झज्जर जिले के बादली इलाके में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पांच महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी महक, जो डेढ़ माह की गर्भवती थी और अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद उत्साहित थी, आखिर ऐसी कौन-सी सच्चाई की शिकार हो गई कि उसके ही पति ने उसका गला काट दिया?
Trending Videos
2 of 6
महक और उसका पति अंशुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खुशहाल शादी… फिर अचानक मौत
महक की शादी करीब पांच महीने पहले हिसार के सेक्टर-33 निवासी अंशुल से हुई थी। परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच कभी किसी बड़े मनमुटाव की बात सामने नहीं आई। महक गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी, जबकि अंशुल वहीं सीए का काम करता था। शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद दोनों रविवार देर रात हिसार से गुरुग्राम लौट रहे थे। लेकिन यह सफर महक की जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट
- फोटो : संवाद
‘लूट और हत्या’ की झूठी कहानी
अंशुल ने पुलिस को फोन कर बताया कि कुछ लुटेरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। डर के मारे वह कच्चे रास्ते पर गाड़ी ले गया, जहां लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गए। पहली नजर में मामला लूट के दौरान हत्या का लगा, लेकिन जांच में कहानी उलझने लगी। गाड़ी का डैशबोर्ड टूटा मिला, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्लव्स पड़े मिले। पुलिस को शक हुआ कि कहीं कहानी गढ़ी तो नहीं गई।
4 of 6
इस गाड़ी में पति-पत्नी जा रहे थे गुरुग्राम
- फोटो : संवाद
ग्लव्स ने खोला राज
जांच में सामने आया कि महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई। पुलिस सख्ती से पूछताछ पर अंशुल टूट गया। उसने कबूल किया कि उसने ग्लव्स पहनकर ही अपनी पत्नी का गला काटा और बाद में लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है- जब सबकुछ सामान्य दिख रहा था, तो फिर हत्या क्यों?
विज्ञापन
5 of 6
महक की बहन श्रुति
- फोटो : संवाद
परिवार के लिए असहनीय सदमा
महक की बहन श्रुति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महक ने गर्भवती होने की खुशखबरी दी थी। वह बेहद खुश थी और भविष्य को लेकर कई सपने संजो रही थी। परिवार को रविवार को भी उससे सामान्य बातचीत हुई थी। किसी को अंदेशा तक नहीं था कि कुछ ही घंटों में सब खत्म हो जाएगा। परिजनों का कहना है कि शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे। रिश्ते में किसी तनाव की जानकारी कभी सामने नहीं आई। ऐसे में यह हत्या और भी रहस्यमयी हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।