सब्सक्राइब करें

पत्नी का कातिल निकला CA: गला काट दी दर्दनाक मौत, बचने के लिए पुलिस को सुनाई लूट की झूठी कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (झज्जर) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 04:10 PM IST
सार

हरियाणा के बादली में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की शादी को अभी महज चार माह ही हुए थे। महिला डेढ़ माह की गर्भवती थी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Husband kills his pregnant wife in Badli Haryana
महक और उसका पति अंशुल - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के झज्जर जिले में बादली के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। महिला हांसी की रहने वाली थी और उसकी शादी हिसार के सेक्टर-33 निवासी अंशुल के साथ हुई थी। 
Trending Videos
Husband kills his pregnant wife in Badli Haryana
महक, मृतका - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुग्राम जा रहे थे पति-पत्नी

महक अपने पति अंशुल के साथ रात को गाड़ी से गुरुग्राम जा रही थी। बादली के पास अंशुल ने महक की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक महक के भाई अक्षय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband kills his pregnant wife in Badli Haryana
इस गाड़ी में पति-पत्नी जा रहे थे गुरुग्राम - फोटो : संवाद
पति ने कबूला जुर्म
घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में अंशुल ने ग्लव्स पहनकर हत्या करने की वारदात कबूल की है। जिस गाड़ी में दोनों-पति पत्नी जा रहे थे उसका डैशबोर्ड भी टूटा मिला है। पुलिस के अनुसार महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई है। 
Husband kills his pregnant wife in Badli Haryana
महक का भाई, मां और बहन विलाप करते हुए - फोटो : संवाद
पहले बनाई मनगढ़ंत कहानी
पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद झूठी कहानी बनाकर पुलिस को सूचना में लूट और हत्या की बात कही। अंशुल ने पुलिस को बताया कि लूटेरों ने गाड़ी का पीछा किया और वह डर से सड़क से कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार ले गए। वहीं, पर लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरे भाग गए। इसी पर पुलिस को अंशुल पर शक हुआ और गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड नहीं मिला जबकि कुछ ही दूरी पर ग्लव्स मिले। पुलिस ने सख्ती के साथ अंशुल से पूछताछ की तो अंशुल ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही ग्लव्स पहनकर महक की हत्या की है। 
 
विज्ञापन
Husband kills his pregnant wife in Badli Haryana
महक की बहन श्रुति - फोटो : संवाद
दोनों गुरुग्राम में करते थे जॉब
अंशुल गुरुग्राम में सीए का काम करता है जबकि उनकी पत्नी महक गुरुग्राम में ही एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। दोनों हिसार से गुरुग्राम में जॉब करने जाते थे। शनिवार और रविवार को छुट्टी मनाने के बाद रविवार देर रात दोनों गुरुग्राम जा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed