सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card 2026 Released, Exam on February 22 in Lucknow

UPSSSC: यूपी प्रवर्तन सिपाही के PET/PST चरण का प्रवेश पत्र जारी, 22 फरवरी को लखनऊ में होगा शारीरिक परीक्षण

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी ने प्रवर्तन सिपाही के शारीरिक परीक्षण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 6,060 अभ्यर्थियों को 477 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शारीरिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 से लखनऊ में होगी। अभ्यर्थी वेबसाइट से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
 

UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card 2026 Released, Exam on February 22 in Lucknow
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन सिपाही (Enforcement Constable) भर्ती के शारीरिक परीक्षण चरण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 16 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

22 फरवरी को होगा शारीरिक परीक्षण

आयोग ने कुल 477 पदों को भरने के लिए 6,060 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। पीईटी/पीएसटी का आयोजन 22 फरवरी 2026 से लखनऊ, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।

 

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम प्रवर्तन सिपाही (PET/PST) 2026
भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
कुल रिक्तियां 477 पद
शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी 6,060
पीईटी परीक्षा तिथि 22 फरवरी 2026 से
एडमिट कार्ड जारी 16 फरवरी 2026
परीक्षा स्थल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी?

अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • वैध फोटो पहचान पत्र


एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण

डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी निम्न जानकारी जरूर जांच लें:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • आवेदन/पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा दिवस के सामान्य निर्देश


यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो, तो तुरंत आयोग की हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'UPSSSC Enforcement Constable Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • परीक्षा के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।


अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed