सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D 2026 Answer Key Released, Candidates Can Raise Objections Till February 23

RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

RRB Group D Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रप-डी भर्ती की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आपत्ति विंडो भी खोल दी गई है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है, तो उसे ऑनलाइन चुनौती दी जा सकती है।
 

RRB Group D 2026 Answer Key Released, Candidates Can Raise Objections Till February 23
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उनके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है।

Trending Videos


जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आंसर-की उपलब्ध: 17 फरवरी 2026 से
  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक


उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आपत्ति दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज करने का तरीका और शुल्क

यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है, तो उसे ऑनलाइन चुनौती दी जा सकती है। अभ्यर्थी को इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था। गलत पाई गई आपत्तियों पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

  • शुल्क: प्रति प्रश्न 50 रुपये + बैंक सेवा शुल्क
  • भुगतान: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Visa/Master/RuPay) या यूपीआई

आगे क्या?

23 फरवरी तक प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संशोधन के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। अंतिम परिणाम इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे के विभिन्न विभागों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट सहित अन्य पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है। अब उम्मीदवारों की नजर फाइनल आंसर-की और अगले चरण, यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), पर टिकी है।

RRB Group D Answer Key 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन के बाद प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
  • रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर अपने चुने गए उत्तरों का मिलान करें और संभावित अंक का अनुमान लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed