{"_id":"69952e397548da4c820667db","slug":"lawrence-bishnoi-aide-hari-boxer-accused-of-threatening-bollywood-celebrities-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जानें कौन है हरि बाॅक्सर? विदेश में बैठकर गैंग को कर रहा है ऑपरेट, बॉलीवुड हस्तियों में इस नाम की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जानें कौन है हरि बाॅक्सर? विदेश में बैठकर गैंग को कर रहा है ऑपरेट, बॉलीवुड हस्तियों में इस नाम की दहशत
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार
हरि बाॅक्सर का नाम फिर से सुर्खियों में है। वो लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है, जो बॉलीवुड हस्तियों को धमकाने का काम कर रहा है।
हरि बाॅक्सर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाॅलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक नाम हरि उर्फ हरि बाॅक्सर फिर से चर्चा में है। लॉरेंस बिश्नोई का यह गुर्गा बॉलीवुड हस्तियों को धमकाने का काम कर रहा है। हरि बाॅक्सर विदेश में बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहा है।
उसका असली नाम हरिचंद है। वह राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बानसूर का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। वह भारतीय सेना के साथ पुलिस में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। जयपुर में वो बाॅक्सिंग सीख रहा था। इस वजह से उसका नाम बाॅक्सर पड़ गया। इस समय वह अमेरिका में है।
Trending Videos