सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death Threats After Engagement: Anonymous Caller Warns Groom and Bride in Agra

Agra: शादी की तो दुल्हन को मार देंगे, सगाई होने के बाद होने वाले दूल्हे को मिल रही धमकी; दहशत में परिवार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में एक युवक ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि भाई की शादी तय होने के बाद से उसे धमकी मिल रही है। दुल्हन को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

Death Threats After Engagement: Anonymous Caller Warns Groom and Bride in Agra
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र निवासी युवक के भाई ने अज्ञात नंबरों से धमकी भरे कॉल आने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


सदर के बिंदु कटरा क्षेत्र निवासी क्षितिज ने पुलिस को बताया कि उनके भाई निकेत का विवाह ग्रामीण क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। 28 जनवरी और 8 फरवरी को रोका की रस्म हो चुकी है और जल्द विवाह होने वाला है। 4 फरवरी को भाई के मोबाइल पर एक अंजान नंबर, जिसका नाम ट्रू कॉलर पर शिवा यादव दिख रहा था, से तीन बार कॉल आई और कॉल करने वाले ने शादी करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी।

इसके बाद 11 फरवरी को उनके मोबाइल पर इसी तरह एक नंबर से काॅल आई। लड़की के भी जान से हाथ धोने की धमकी दी। इसके बाद 15 फरवरी को फिर लगातार उसी नंबर से कॉल आ रही है। पीड़ित ने कॉल की रिकार्डिंग के साथ पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed