सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police Commissionerate Gets 6 New PRV

Agra: सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगरा कमिश्नरेट को मिलीं 6 नई पीआरवी, सुरक्षा घेरा हुआ और मजबूत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा पुलिस कमिश्नरेट को छह नई पीआरवी मिल गई हैं। पुलिस आयुक्त ने इन पीआरवी को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Agra police Commissionerate Gets 6 New PRV
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 112 पर एक कॉल और 7 से 8 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है। यह सब संभव हो पाता है पुलिस रिस्पांस व्हीकल यानी पीआरवी से। आगरा में इनकी संख्या और बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर देहात तक अब 6 नई पीआरवी और दौड़ेंगी। इससे सुरक्षा घेरा और मजबूत होगा।
Trending Videos


पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने नई पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के संचालन से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक प्रभावी होगी। आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों को किरावली, बसई अरेला, शाहगंज, जैतपुर, बसई जगनेर, ताजगंज थाना पुलिस को आवंटित किया गया है। अब कुल 78 चार पहिया पीआरवी वाहन और 45 दो पहिया वाहन संचालित हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed