{"_id":"699570c376b07b1ac60ce750","slug":"google-pixel-10a-launch-today-pre-orders-open-here-how-book-yours-online-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Google Pixel 10a: गूगल के किफायती फोन का इंतजार खत्म, आज से करें प्री-ऑर्डर, यहां से होगी बुकिंग","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Google Pixel 10a: गूगल के किफायती फोन का इंतजार खत्म, आज से करें प्री-ऑर्डर, यहां से होगी बुकिंग
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
How to pre-order Google Pixel 10a: गूगल आज यानी 18 फरवरी को Google Pixel 10a की लॉन्चिंग करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है। जानिए इस फोन को अपने लिए कैसे बुक कर सकते हैं।
Google Pixel 10a
- फोटो : Google
विज्ञापन
विस्तार
गूगल 18 फरवरी को अपने Pixel 10a फोन को लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने फोन को प्री-ऑर्डर करने के लिए गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए भी बेचा जाएगा। ग्राहक अपनी पसंद से फोन इन दोनों में से कहीं से भी ऑर्डर कर पाएंगे। कंपनी बहुत जल्द Pixel 10a की प्री-ऑर्डर लिंक को लाइव कर सकती है। आइए जानते हैं आप कैसे इस फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
Pixel 10a: कैसे करें प्री-ऑर्डर?
फिलहाल, गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर फोन को सब्सक्राइब करने का ऑप्शन दिख रहा है, जिसपर क्लिक करने पर फोन के लॉन्च होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट के मोबाइल एप पर भी आप 'नोटिफाई' टैब पर क्लिक कर लॉन्च नोटिफिकेशन सबसे पहले पा सकते हैं। फोन के लॉन्च होते ही प्री-ऑर्डर लिंक लाइव हो जाएगा।
Google Pixel 10a में क्या होगा नया?
इस बार गूगल का फोकस Pixel 10a में एआई-आधारित कैमरा फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कैमरा कोच फीचर मिलेगा, जो फोटो लेते समय फ्रेमिंग और लाइटिंग के सुझाव देगा। यह फीचर अब तक केवल पिक्सेल 10 प्रो सीरीज में देखने को मिला था।
ये भी पढ़े: Google Pixel 10a: 7 साल का OS और सिक्योरिटी अपडेट, Tensor G4 चिप से होगा लैस, लॉन्च से पहले सामने आईं डिटेल्स
Trending Videos

- फोटो : Google Store
Google Pixel 10a: Features And Specifications
हालांकि Google ने अभी आधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 10a में 6.3 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। फोन में Google का लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
Google Pixel 10a: Design And Colour Options
Flipkart पर दिखाए गए Pixel 10a को ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम और पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आता है। पावर बटन और वॉल्यूम कीज फोन के दाईं ओर मौजूद हैं।
लीक रेंडर्स के मुताबिक, Pixel 10a को ब्लू के अलावा ग्रीन, रेड और ब्लैक रंगों में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा।
Google Pixel 10a : Camera Details
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Pixel 10a में 48MP का मेन रियर कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
Google Pixel 10a: Expected Price
कीमत को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Pixel 10a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 499 डॉलर (लगभग 44,000 रुपये) हो सकती है।