{"_id":"6994074d35b779c78a000867","slug":"google-pixel-10a-launch-tomorrow-fast-45w-charging-android-16-7-year-updates-see-leaked-specs-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Google Pixel 10a: 7 साल का OS और सिक्योरिटी अपडेट, Tensor G4 चिप से होगा लैस, लॉन्च से पहले सामने आईं डिटेल्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Google Pixel 10a: 7 साल का OS और सिक्योरिटी अपडेट, Tensor G4 चिप से होगा लैस, लॉन्च से पहले सामने आईं डिटेल्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
Google Pixel 10a Launch India: क्या आप एक ऐसे फोन के इंतजार में हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, कैमरा किंग हो और जिसे कई वर्षों तक बदलने की जरूरत न पड़े। तो आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि कल यानी 18 फरवरी को गूगल अपना नया फोश Pixel 10a लॉन्च करने की तैयारी में हैं। लॉन्चिंग के पहले फोन की लीक्स सामने आ चुकी है। आइए जानते इसमें क्या कुछ खास मिलने वाला है।
गूगल पिक्सेल 10 ए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : x
विज्ञापन
विस्तार
गूगल अपनी 'ए' सीरीज के साथ हमेशा से चौंकाता आया है। इस बार पिक्सेल 10 ए को लेकर बाजार में हलचल तेज है क्योंकि कंपनी असे पिछले साल की तुलना में थोड़ा जल्दी लॉन्च करने जा रही है। लीक रिपोर्ट्स और आधिकारिक टीजर्स के अनुसार ये फोन उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने 18 फरवरी की लॉन्च डेट कंफर्म की है और उसी दिन से कई बाजारों में प्री-ऑर्डर शुरू होंगे।
भारत में भी इसकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। लीक्स और रिटेल लिस्टिंग के आधार पर, ये डिवाइस पिछले मॉडल गूगल पिक्सेल 9 ए का अपग्रेड होगा, लेकिन डिजाइन और हार्डवेयर में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है।
ये भी पढ़े: Vivo V70 Series: Zeiss कैमरा और 5000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ रहे हैं दो शानदार फोन, जानें सब कुछ
Trending Videos

| फीचर | Pixel 9a (पुराना) | Pixel 10a (नया) |
| चार्जिंग स्पीड | 23W | 45W (बड़ा सुधार) |
| प्रोसेसर | टेंसर जी 3 | टेंसर जी 4 |
| OS सपोर्ट | 7 साल | 7 साल |
| डिस्प्ले प्रोटेक्शन | गोरिल्ला ग्लास 3 | गोरिल्ला ग्लास 7 आई |
ये भी पढ़े: Vivo V70 Series: Zeiss कैमरा और 5000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ रहे हैं दो शानदार फोन, जानें सब कुछ
गूगल पिक्सेल 10 ए
- फोटो : store.google.com
डिस्प्ले और डिजाइन कैसी होगी?
लीक्स के अनुसार पिक्सेल 10 ए में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे छोटे-मोटे झटकों और स्क्रैच से बचाएगा। यानी एक बार खरीदने के बाद आपको लंबे समय तक नया सॉफ्टवेयर और नए फीचर्स मिलते रहेंगे। दिलचस्प बात ये है कि बैटरी क्षमता बरकरार रखते हुए भी गूगल ने फोन को पहले से हल्का बनाने में कामयाबी हासिल की है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस कैसी होगी?
उम्मीद के विपरीत, इस फोन में लेटेस्ट जी5 की जगह टेंसर जी4 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह वही प्रोसेसर है जो पिक्सल 9 सीरीज को पावर देता है। टेंसर चिप्स खास तौर पर एआई टास्क, फोटो प्रोसेसिंग और ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग के लिए जाने जाते हैं। इससे बेहतर कॉल क्लैरिटी, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और स्मार्ट एडिटिंग फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसकी:
RAM: 8GB
स्टोरेज: 128GB और 256GB के दो विकल्प।
सॉफ्टवेयर: यह सीधे एंड्राॅइड 16 के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी 7 साल तक के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है।
कलर: यह फोन चार शानदार कलर्स ऑब्सिडियन (Obsidian), फॉग (Fog), लेवेंडर (Lavender) और बेरी (Berry) में उपलब्ध हो सकता है।
ये भी पढ़े: iPhone 18 Pro के फीचर्स हुए लीक: पहली बार मिलेगा 'वेरिएबल अपर्चर' कैमरा, बिना नेटवर्क के भी चलेगा इंटरनेट
कैमरा और बैटरी?
कैमरा और बैटरी की बात करें तो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 48 मेगा पिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगा पिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। लेकिन असली गेम-चेंजर इसकी 45W की वायर्ड चार्जिंग है। पिछले मॉडल की 23W चार्जिंग के मुकाबले ये लगभग दोगुनी रफ्तार से फोन को चार्ज कर सकता है। इसबार चार्जिंग स्पीड में ये बड़ा सुधार माना जा रहा है। इससे फोन तेजी से फुल चार्ज हो सकेगा, जो प्रीमियम सेगमेंट में जरूरी फीचर बन चुका है।
हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन गूगल पिक्सेल साथ मिलने वाले एआई फीचर्स जैसे मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक, और लाइव ट्रांसलेट इस फोन की असली ताकत हाे सकते हैं। साथ ही, ब्लूटूथ 6 का सपोर्ट भविष्य के वायरलेस एक्सेसरीज के साथ बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। भारत में ये फोन फ्लिपकार्ट और बड़े रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो सकता है।
भारत में किससे मुकाबला?
अगर इस फोन की कीमत 50 हजार से ऊपर जाती है, तो ये सैमसंग गैलेक्सी एस 23 एफई, वन प्लस 12 आर, आईफोन एसई (अगर नया मॉडल लॉन्च होता है) से इसका मुकाबला हो सकता है। पिक्सेल 10 ए की असली ताकत इसकी कैमरा क्वालिटी और लंबा अपडेट सपोर्ट हो सकता है। इसके अलावा पिक्सेल 10 ए बड़े डिजाइन बदलाव के बिना, मजबूत एआई फीचर्स और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ ही कीमत के अनुसार ये वैल्यू फॉर लॉन्ग टर्म यूज फोन के रूप में पोजिशन किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक घोषणा के बाद ही अंतिम तस्वीर साफ हो पाएगी।