सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Sarvam Kaze: PM Modi Tries India's First Made in India AI Smartglasses; Global Launch Set May 2026

Sarvam Kaze AI Smartglasses: इंडियन स्टार्टअप ने पेश किया स्वदेशी एआई स्मार्टग्लास, पीएम मोदी ने किया ट्राई

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 17 Feb 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Sarvam Kaze AI Smartglasses: भारत में आयोजित एआई समिट के मंच से एक देसी स्टार्टअप ने एआई-पावर्ड स्मार्टग्लास का टीजर दिखाया। खास बात ये रही कि इसे प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्राई किया, जिसके बाद कंपनी ने दावा किया के ये पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है।
 

Sarvam Kaze: PM Modi Tries India's First Made in India AI Smartglasses; Global Launch Set May 2026
पीएम मोदी ने ट्राई किया सर्वम काजे एआई स्मार्टग्लास - फोटो : @pratykumar
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली में हुए India AI Impact Summit के दौरान भारतीय एआई स्टार्टअप Sarvam AI ने अपने आने वाले स्मार्टग्लास Sarvam Kaze (सर्वम काजे) की झलक दिखाई। कंपनी के सह-संस्थापक प्रत्युष कुमार ने एक टीजर वीडियो जारी कर बताया कि यह डिवाइस एआई को सीधे रोजमर्रा की जिंदगी में लाने के लिए तैयार की गई है। मंच पर एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी इन स्मार्टग्लासेस को पहने नजर आए। कंपनी के अनुसार, इन्हें सबसे पहले प्रधानमंत्री ने ही ट्राई किया।

Trending Videos

Sarvam Kaze: PM Modi Tries India's First Made in India AI Smartglasses; Global Launch Set May 2026
सर्वम काजे एआई स्मार्टग्लासेस - फोटो : @pratykumar

क्या है सर्वम काजे ?
सर्वम काजे एक एआई-पावर्ड स्मार्टग्लास है, जिसे भारतीय स्टार्टअप सर्वम एआई ने डिजाइन और विकसित किया है। इसका उद्देश्य एआई को मोबाइल स्क्रीन से निकालकर सीधे रोजमर्रा के अनुभव में लाना है। अभी तक हम एआई का इस्तेमाल फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर करते आए हैं, लेकिन सर्वम काजे इसे आपकी आंखों के सामने रियल वर्ल्ड में ले आएगा। स्टार्टअप के चीफ प्रत्युष कुमार के अनुसार, ये चश्मे सिर्फ पहनने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये देखते सकते हैं, सुनते सकते हैं और यहां तक समझ भी सकते हैं। यानी की:

  • इसमें लगा कैमरा वही कैप्चर करता है जो आप देख रहे हैं।
  • यह आपकी आवाज और परिवेश को सुनकर तुरंत जवाब दे सकता है।
  • इतना ही नहीं सर्वम प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स इसके लिए अपनी जरूरत के हिसाब से फीचर्स भी बना सकते हैं।

ये भी पढ़े: एआई समिट में तय समय से शामिल होंगे बिल गेट्स: फाउंडेशन ने कहा- निमंत्रण रद्द होने की खबरें अफवाह
 

सर्वम काजे के प्रमुख फीचर्स पर एक नजर में
 
फीचर विवरण
डिजाइन स्टाइलिश फ्रेम, मेटा रे-बैन जैसा कॉम्पैक्ट लुक।
कैमरा रियल-टाइम विजुअल एनालिसिस के लिए हाई-क्वालिटी लेंस।
प्रोसेसर  सर्वम के अपने शक्तिशाली एआई मॉडल्स पर आधारित।
कनेक्टिविटी वॉयस कमांड और स्मार्ट डिवाइसेस के साथ सिंक।

मेड इन इंडिया एआई हार्डवेयर
सर्वम का दावा है कि काजे को भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। अगर ये योजना के अनुसार मई 2026 में लॉन्च होता है, जो इसे देश के शुरुआती एआई हार्डवेयर प्रोडक्ट्स में गिना जा सकता है। हालांकि अब तक भारत में कई एआई सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म बनें, लेकिन हार्डवेयर कैटेगरी में ये बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarvam Kaze: PM Modi Tries India's First Made in India AI Smartglasses; Global Launch Set May 2026
सर्वम काजे एआई स्मार्टग्लासेस - फोटो : @pratykumar

क्या इससे मेटा और एपल को टक्कर मिलेगी?
ग्लोबल मार्केट में फिलहाल मेटा रे-बैन्स का दबदबा है, जिसने पिछले साल लाखों यूनिट्स बेचे हैं। इसके बाद टेक इंडस्ट्री में ये भी चर्चा है कि एपल भी अपने स्मार्टग्लास पर काम कर सकती है। ऐसे में सर्वम काजे का भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर होना इसे भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक किफायती और सटीक विकल्प बना सकता है।

क्यों चर्चा में आया सर्वम एआई?
हाल के महीनों में सर्वम एआईअपने बड़े भाषा मॉडल्स की वजह से सुर्खियों में रहा है। कुछ क्षेत्रों में तो इसकी तुलना चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी से की गई थी। जिसके बाद अब कंपनी सॉफ्टवेयर से आगे बढ़कर हार्डवेयर इकोसिस्टम की ओर कदम बढ़ा रही है।

ये भी पढ़े: AI: एआई समिट में आने से पहले सैम ऑल्टमैन का बड़ा खुलासा, 10 करोड़ भारतीय हर हफ्ते इस्तेमाल कर रहे ये एआई टूल

यूजर के लिए क्या मायने?
अगर ये  डिवाइस सफल होती है तो इसमे वॉयस असिस्टेंट सीधे आंखों के सामने काम करेगा।

  • लाइव ट्रांसलेशन और ऑब्जेक्ट रिकग्निशन आसान हो सकते हैं।
  • कंटेंट क्रिएशन और एआर आधारित अनुभव तेज होंगे। 
  • साथ ही मोबाइल पर निर्भरता कम हो सकती है।

हालांकि, डाटा प्राइवेसी, बैटरी लाइफ, कैमरा परमिशन और रियल-टाइम प्रोसेसिंग जैसे सवाल भी उतने ही महत्वपूर्ण रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed