{"_id":"69943e2e9e084568d1083d37","slug":"activision-to-shuts-down-call-of-duty-warzone-mobile-april-2026-update-details-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेमर्स को झटका: Call of Duty Warzone Mobile को बंद करने जा रहा एक्टिविजन, 17 अप्रैल होगा आखिरी दिन","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
गेमर्स को झटका: Call of Duty Warzone Mobile को बंद करने जा रहा एक्टिविजन, 17 अप्रैल होगा आखिरी दिन
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Call of Duty Warzone Mobile: लोकप्रिय गेमिंग कंपनी एक्टिविजन ने 'कॉल ऑफ ड्यूटी: वारजोन मोबाइल' को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। 17 अप्रैल 2026 को इसके सर्वर हमेशा के लिए ऑफलाइन हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने गेमर्स को निराश न होने और दूसरे विकल्प पर जाने की सलाह दी है।
कॉल ऑप ड्यूटी- वॉरजोन
- फोटो : COD
विज्ञापन
विस्तार
मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए एक उदास कर देने वाली खबर है। एक्टिविजन (Activision) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह अपने मशहूर बैटल रॉयल गेम 'कॉल ऑफ ड्यूटी: वारजोन मोबाइल' (Warzone Mobile) को बंद करने जा रहा है। 17 अप्रैल 2026 के बाद खिलाड़ी इस गेम का आनंद नहीं ले पाएंगे।
वारज़ोन मोबाइल का बंद होना अचानक लिया गया फैसला नहीं है। दरअसल, मई 2025 में ही कंपनी ने इसे Google Play और Apple App Store से हटा दिया था। तब से इसमें कोई नया कंटेंट या अपडेट नहीं दिया जा रहा था। पिछले काफी समय से यह गेम केवल मेंटेनेंस मोड पर चल रहा था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि इसकी विदाई नजदीक है।
कंपनी क्यों बंद कर रही है वारजोन मोबाइल?
Warzone Mobile को फ्रेंचाइजी के लोकप्रिय बैटल रॉयल मोड के मोबाइल वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य बड़े मैप, क्रॉस-प्रोग्रेशन सिस्टम और कंसोल-पीसी जैसा गनप्ले मोबाइल पर उपलब्ध कराना था। लेकिन इसके साथ कुछ बड़ी चुनौतियां सामने आ रही थीं। भारी ग्राफिक्स, ज्यादा डिवाइस आवश्यकताएं और मोबाइल शूटिंग गेम्स के कड़े मुकाबले के कारण यह गेम स्थायी रूप से लोकप्रियता हासिल नहीं कर सका।
अब क्या करें गेमर्स?
Activision अब मोबाइल खिलाड़ियों को Call of Duty: Mobile की ओर जाने की सलाह दे रहा है। यह गेम लगातार अपडेट्स पा रहा है और इसमें अपना बैटल रॉयल मोड भी मौजूद है। कंपनी ने कहा कि खिलाड़ियों का फीडबैक ही Call of Duty फ्रेंचाइजी के भविष्य को दिशा देता है और वे Call of Duty: Mobile के लिए नए सीजनल कंटेंट और अपडेट जारी करते रहेंगे।
मुख्य Warzone पर नहीं पड़ेगा असर
एक्टिविजन ने साफ कर दिया गया है कि Warzone Mobile के बंद होने का असर मुख्य Call of Duty: Warzone पर नहीं पड़ेगा। यह गेम Xbox, PlayStation, Steam और Battle.net जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर फ्री-टू-प्ले के रूप में पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
Trending Videos