Tech Tips: एक झटके में गायब हो सकता है वर्षों का डाटा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पेन ड्राइव के साथ ये गलती?
USB Drive Eject Importance: क्या आप भी काम खत्म होते ही लैपटॉप या फोन से पेन ड्राइव सीधे खींच लेते हैं? तो ये छोटी सी लापरवाही आपकी कीमती फाइलों को हमेशा के लिए मिटा सकती है और आपके महंगे लैपटॉप या स्मार्टफोन के पोर्ट को भी डैमेज कर सकती है। सुरक्षित रहने के लिए इजेक्ट बटन का इस्तेमाल क्यों जरूरी है? आइए समझते हैं।
विस्तार
जब भी पेन ड्राइव कंप्यूटर या फोन से जुड़ी होती है, तो हमें लगता है कि काम पूरा हो गया। लेकिन हकीकत में, ऑपरेटिंग सिस्टम (विंडोज या एंड्रॉइड) बैकग्राउंड में कुछ डाटा राइट कर रहा होता है। अगर आप इस दौरान पेन ड्राइव खींच लेते हैं, तो राइटिंग प्रोसेस बीच में ही टूट जाता है। जिससे आपकी फाइलें करप्ट हो जाती हैं और उन्हें दोबारा रिकवर करना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
बिजली का झटका और डेड चिप का डर
पेन ड्राइव सिर्फ एक स्टोरेज डिवाइस नहीं, बल्कि एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट है। कनेक्ट रहने के दौरान इसमें लगातार बिजली का प्रवाह होता है। बिना सॉफ्टवेयर कमांड (Eject) के इसे हटाने से अचानक वोल्टेज स्पाइक आ सकता है। यह करंट पेन ड्राइव की इंटरनल मेमोरी चिप को जला सकता है, जिससे आपकी पेन ड्राइव डेड हो सकती है। यही नहीं, आपके लैपटॉप का यूएसबी पोर्ट भी खराब हो सकता है।
ये भी पढ़े: Headphone vs Earphone or Earbuds: आपके कानों के लिए कौन है परफेक्ट पार्टनर? खरीदने से पहले जान लें ये बातें
फाइल सिस्टम का डैमेज होना
हर पेन ड्राइव एक खास फॉर्मेट (जैसे FAT32 या NTFS) पर काम करती है। अचानक डिस्कनेक्शन से ये इंडेक्स सिस्टम बिगड़ जाता है। कई बार ऐसी स्थिति में कंप्यूटर पेन ड्राइव को पहचानने से इंकार कर देता है और फॉर्मेट डिस्क का एरर दिखाने लगता है। एक क्लिक की गलती से आपका वर्षों का डाटा साफ हो सकता है।
कैसे बचाएं अपना डिवाइस?
- कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए: अगर आप अपना डाटा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सबसे पहले माई कंप्यूटर में जाकर ड्राइव पर राइट क्लिक करें और इजेक्ट चुनें। टास्कबार के कोने में सेफली रिमूव हार्डवेयर का आइकन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्मार्टफोन के लिए: नोटिफिकेशन बार को नीचे खींचें और यूएसबी स्टोरेज के पास दिए गए इजेप्ट विकल्प पर क्लिक करें।
इस प्रक्रिया के बाद जब सिस्टम सेफ टू रीमूव हार्डवेयर का मैसेज दे तो ही फिजिकल रूप से ड्राइव को बाहर निकालें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.