आज के दौर में ऑडियो डिवाइस सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं रहे। ऑनलाइन क्लास, ऑफिस मीटिंग, गेमिंग और फिटनेस हर जगह इनकी जरूरत है। लेकिन जब बात खरीदारी की आती है तो लोग अक्सर कंफ्यूजन हो जाते हैं कि Headphone, Earphone या Earbuds में से किसे चुनें। दिखने में तीनों समान काम करते हैं, मगर अनुभव पूरी तरह अलग होता है।
{"_id":"6991215d71c97c87ca06a28a","slug":"headphones-vs-earphones-vs-earbuds-which-one-should-you-buy-audio-guide-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Headphone vs Earphone or Earbuds: आपके कानों के लिए कौन है परफेक्ट पार्टनर? खरीदने से पहले जान लें ये बातें","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Headphone vs Earphone or Earbuds: आपके कानों के लिए कौन है परफेक्ट पार्टनर? खरीदने से पहले जान लें ये बातें
Sun, 15 Feb 2026 06:59 AM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Sun, 15 Feb 2026 06:59 AM IST
सार
Best wireless earbuds 2026: क्या आप भी नया ऑडियो डिवाइस खरीदते समय सिर्फ कीमत और लुक देखते हैं? अक्सर लोग हेडफोन और ईयरबड्स के बीच के तकनीकी अंतर को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में कानों में दर्द या खराब साउंड क्वालिटी जैसी समस्याएं होती हैं। आपकी जरूरत प्रोफेशनल गेमिंग है या जिम वर्कआउट? आइए समझते हैं कि आपके लाइफस्टाइल के हिसाब से सबसे पैसा वसूल चुनाव कौन सा होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
डिजाइन और कंफर्ट: कौन कितना आरामदायक?
ऑडियो गैजेट्स का चुनाव आपके इस्तेमाल के समय पर निर्भर करता है:
Headphone demo
- फोटो : AI
हेडफोन: साउंड का गहरा अनुभव
- हेडफोन ऐसे डिजाइन किए जाते हैं कि वे कानों को पूरी तरह कवर कर लेते हैं, जिससे बाहर की आवाज काफी हद तक कम हो जाती है और सुनने का अनुभव अधिक इमर्सिव बनता है। इनमे बड़े ड्राइवर लगे होते हैं, जिसकी वजह से साउंड ज्यादा पावरफुल और डीप महसूस होता है। खासतौर पर बेस मजबूत और ऑडियो क्लियरिटी बेहतर मिलती है, जो म्यूजिक लवर्स के लिए बड़ा फायदा है।
- कई प्रीमियम मॉडल्स में मजबूत एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया जाता है, जो बाहरी शोर को कम कर सुनने का अनुभव और साफ बना देता है। वायरलेस हेडफोन में लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जो आमतौर पर 20 से 40 घंटे तक चल सकती है।
- इसी वजह से हेडफोन म्यूजिक प्रोडक्शन, गेमिंग और प्रोफेशनल यूज के लिए बेहतर माने जाते हैं। हालांकि उनका आकार बड़ा होता है और कीमत भी अन्य विकल्पों की तुलना में ज्यादा हो सकती है, इसलिए खरीदते समय बजट और जरूरत दोनों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
ईयरफोन: बजट में आसान विकल्प
- ईयरफोन आमतौर पर हल्के और किफायती होते हैं, इसलिए ये छात्रों और सामान्य यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें सीधे कान के अंदर फिट किया जाता है, जिससे ये आसानी से कैरी किए जा सकते हैं और जेब में भी आराम से आ जाते हैं।
- कॉलिंग और सामान्य म्यूजिक सुनने के लिए ईयरफोन पर्याप्त माने जाते हैं। इनकी साउंड क्वालिटी ठीक-ठाक होती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सही रहती है, हालांकि बहुत गहरा बेस या प्रीमियम अनुभव आमतौर पर नहीं मिलता।
- अब इनके वायरलेस वर्जन भी उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें बैटरी बैकअप सीमित होता है और बार-बार चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप कम खर्च में साधारण उपयोग के लिए ऑडियो डिवाइस चाहते हैं, तो ईयरफोन एक प्रैक्टिकल और बजट फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Earbuds Tips
- फोटो : FREEPIK
ईयरबड्स: वायर संभालने की झंझट खत्म
- ईयरबड्स पूरी तरह वायरलेस होते हैं और चार्जिंग केस के साथ आते हैं, जिससे तारों की झंझट खत्म हो जाती है। एक बार चार्ज करने पर ये आमतौर पर 4 से 8 घंटे तक चलते हैं और केस की मदद से इन्हें कई बार दोबारा चार्ज किया जा सकता है।
- ये हल्के और पोर्टेबल होते हैं, इसलिए ऑफिस, ट्रैवल और जिम के दौरान इस्तेमाल के लिए काफी लोकप्रिय हैं। नए मॉडल्स में बेहतर ड्राइवर और नॉइज कंट्रोल फीचर भी मिलने लगे हैं, जिससे साउंड अनुभव पहले से बेहतर हुआ है।