सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: पत्नी से पति- एक औरत स्कूटी से टक्कर मार के निकल गई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sun, 01 Mar 2026 09:03 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



हाथ और पैर छिलवाकर और एक आंख सूजवाकर पति घर आया
पत्नी ने घबराकर पूछा- क्या हुआ?
पति- एक औरत स्कूटी से टक्कर मार के निकल गई
पत्नी- उसकी स्कूटी का नंबर नोट किया था,
कुछ तो याद होगा
पति- नहीं, दर्द के कारण स्कूटर का रंग और नंबर नहीं देख पाया,
पर औरत बहुत गोरी व सुनहरे बाल वाली थी, 
उसने गुलाबी कलर की चूड़िया और गहरे लाल रंग की लिपस्टिक 
लगा रखी थी, कानों में बाली और हाथों में मेहंदी भी थी,
फिर क्या था पत्नी ने दूसरी आंख भी सूजा दी......

 

Trending Videos
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
टिंकू- यार मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है
रिंकू- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती
टिंकू- तुमने क्या इलाज किया
रिंकू- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि
बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है,
बस वो दिन है और आज का दिन है,
तेज आवाज तक में बात तक नहीं करती.....


गप्पू- पता है, शादी में सबसे बड़ा धोखा कब होता है?
पप्पू- कब?
गप्पू- जब गाय के गुण बताकर, दूल्हे को शेरनी थमा दी जाती है......
विज्ञापन
विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (चिंटू से)- केले के फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है, 
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है....

Jokes In Hindi: चिंटू ने चेक किया अपनी गर्लफ्रेंड का फोन, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Jokes: बॉस से सेक्रेटरी- सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है? वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुरेश एक बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने गया
बॉस- बधाई हो, आप को सलेक्ट कर लिया गया है
आपकी सैलरी पहले साल 6 लाख (साल) होगी,
फिर अगले साल बढ़ाकर 10 लाख (साल) कर दी जाएगी
सुरेश (बॉस से)- फिर तो मैं अगले साल ही आऊंगा.....


बॉस (सुरेश से)- मैंने तुम्हें फोन किया था,
तुम्हारी पत्नी ने कहा तुम खाना बना रहे हो
तुमने वापस फोन क्यों नहीं किया?
सुरेश- सर किया था, आपकी पत्नी ने बताया
आप बर्तन धो रहे हो....

विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक दुकान पर तीन तोते रखे थे
पप्पू- यह तोता कितने का है? उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- दाई ओर वाला तोता 2000 रुपये का है, 
वह कंप्यूटर जानता है
पप्पू- बायीं तरफ वाला तोता कितने का है? और उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- इसकी कीमत 5000 रुपये है और ये प्रोग्रामिंग जानता है
पप्पू- यह बीच वाला तोता कितने का है?
दुकानदार- यह 10,000 रुपये का है,
सच कहूं तो मैंने उसे कभी कुछ करते नहीं देखा
लेकिन बाकी दोनों तोते उसे बॉस कहते हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed