Holi Jokes: आज कल सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Holi Jokes: होली पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार जोक्स, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Holi Jokes: आज कल लोग काम के तनाव की वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको तनाव से बचना है, तो आप नियमित रूप हर दिन हंसा करें।
आज होली है, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
आज होली है सोच रहा हूं- दारू छोड़ दूं... लेकिन किसके पास?
सभी दोस्त गद्दार हैं, होली के पहले ही पी जाएंगे...
जो लोग- बुरा न मानो, होली है ये कहकर आप पर रंग डाल जाते हैं
दिवाली आने पर आप भी बुरा न मानो, दिवाली है कहकर उन पर बम डाल देना...
Funny Jokes: एक लड़का और लड़की बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
एक साधू था, उसे गाने का बहुत शौक था, लेकिन उसकी आवाज बहुत बुरी थी
होली के दिन भांग पीकर वह अपनी फटी हुई आवाज में गाना गाने लगा, महबूबा महबूबा..
गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में नाले में जा गिरा
फिर नाले से उसकी आवाज आई मैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ में डूबा मैं डूबा....
Holi Funny Jokes: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को भेजी अपनी होली की फोटो, पढ़िए होली के मजेदार चुटकुले
लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है
लड़की- अरे मैं हर संडे होली खेलती हूं...
लड़का- क्यों?
लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holi Day...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)