{"_id":"69a804bc2e840eed1c08ef21","slug":"massive-fire-breaks-out-in-rubber-factory-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 04 Mar 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
होली खेलते हुए लोगों को फैक्टरी परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्टरी स्वामी को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फैक्टरी मालिक ने फायर ब्रिगेड स्टेशन और इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चामड़ गेट चौकी इलाके में रंगभरी होली के दिन रबर फैक्टरी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। रिहायशी क्षेत्र में अचानक उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग होली का पर्व मना रहे थे, तभी फैक्टरी परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्टरी स्वामी को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फैक्टरी मालिक ने फायर ब्रिगेड स्टेशन और इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की मेहनत से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का रबर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। होली के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
